Monday, November 4, 2019

नेहरू युवा केन्द्र द्वारा आयोजित होंगे विभिन्न खेल कार्यक्रम

कृष्णा वर्मा (NNI Coverage मण्डल ब्यूरो)
देवीपाटन मण्डल/बहराइच, उ0प्र0। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित नेहरू युवा केन्द्र बहराइच के अन्तर्गत  दो दिवसीय खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन आगामी 20 नवम्बर 2019 से होना सुनिश्चित हुआ है जिसमे तमाम खेल विधाए बॉलीबाल, कबड्डी, दौड़ (200, 400,800 मीटर), लम्बी कूद व ऊँची कूद होनी है। जिन प्रतिभागियों को प्रतिभाग करना है दिए गए नम्बर पर सम्पर्क कर सकते हैं। प्रतिभाग करने के लिए कोई फीस नही है, विकास खण्ड स्तर (बलहा)पर जितने के बाद, जिला स्तर तक खेल सकते है। आपको प्रमाण पत्र के साथ पुरुस्कृत भी किया जाएगा। उम्र 15 से 27 साल तक के युवा *(लड़के/लड़कियां दोनो*) केवल प्रतिभाग कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क करें, खेल मैदान *सआदत इण्टर कॉलेज नानपारा* सम्पर्कसूत्र 9044533802, 9453194529

No comments:

Post a Comment