Tuesday, November 5, 2019

आवारा पशुओं को पकड़ने का दावा हवा हवाई, गिरफ्त में सरकारी दफ्तर

राशिद अली (NNI Coverage ग्राम्य संवाददाता)
नानपारा (बहराइच) उ0प्र0। नगर पालिका द्वारा बनवाई गई  कान्हा गौशाला और विधायक श्रीमती माधुरी वर्मा द्वारा निर्माण कराई गई अजमेरी गौशाला होने के बाउजूद नानपारा में हर तरफ आवारा पशुओं को घूमते हुए देखा जा सकता है यह तस्वीर नानपारा कृषि उत्पादन मंडी समिति के दफ्तर के अंदर की है सरकारी विभाग होने व सुरक्षा कर्मी की तैनाती होने के उपरांत भी समिति दफ्तर के परिसर में पूरा दिन आवारा पशु विचरण करते रहते हैं बताते चलें कि इसी स्थान पर गेंहू क्रय केंद्र भी संचालित किया गया है बावजूद इसके आवारा पशुओं पर समिति प्रसासन अंकुश नहीं लगा पा रहा है। यह आवारा पशु जैसे गाय, बैल, सांड, सुअर, कुत्ता, बकरी आदि छुट्टा जानवर हर समय समिति परिसर में घुमते रहते हैं और क्रय किये जा रहे धान पर मुंह मारा करते हैं जिससे सरकार का काफी नुकसान हो जाया करता है मगर मंडी सचिव मुकेश त्रिपाठी इस पर कोई प्रभावी कार्यवाही नहीं कर पा रहे हैं फ़ूड निरीक्षक मनोज कुमार सिंह बताते हैं कि इन छुट्टा जानवरों से काफी दिक्कत उठानी पड़ती है जरा भी ध्यान हट जाए तो यह धान पर मुंह मार देती हैं। 
बताते चलें कि गौशाला की सुरुवात होते ही पूर्व विधायक व विधायक प्रतिनिधि स्वयं भोर में हाथ में लाठी लेकर आवारा पशुओं को पकड़ने निकल पड़े थे मगर उनके इस सराहनीय कार्य से भी कर्मचारियों ने सबक नहीं लिया जबकि इन आवारा पशुओं को पकड़ने हेतु पूरा दिन नगर पालिका परिषद की आवारा पशु वाहन दौड़ लगाया करता है मगर उसके बाद भी इन आवारा पशुओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा है कि सड़कों पर जहाँ यह आवारा पशु दुर्घटना का कारण बनते है वही दूसरी तरफ किसानों की फसल भी बर्बाद कर दिया करते हैं मुख्य बाजार की दुकानों के सामानों को तहस नहस कर देते हैं यह आवारा पशु सरकार का सख्ती के साथ आदेश है कि कहीं भी आवारा पशु दिखने नहीं चाहिये मगर जब सरकारी दफ्तरों में इन आवारा पशुओं पर अंकुश लगाने में प्रसासन असफल साबित हो रहा है तो दुकानों,और किसानों की फसलों की हिफाज़त इन आवारा पशुओं से कैसे हो पायेगी यह बहुत गंभीर विषय है।

No comments:

Post a Comment