यूसुफ अंसारी (NNI Coverage संवाददाता)
लखीमपुर खीरी, उ0प्र0। निघासन विकास खंड क्षेत्र के ग्राम कामतानगर में आज ग्रामीण डेवलपमेंट सर्विसेज एवं ऑक्सफेम इण्डिया के द्वारा ट्रोसा परियोजना के अंतर्गत लोक विज्ञान के माध्यम से जल शासन प्रबन्धन हेतु समुदायिक के स्वयंसेवी ,युवाओं व समुदायिक के साथ बैठक कर क्षमता वर्धन आयोजन किया गया। जिसमें उनको जल प्रबंधन , जल संशाधन प्रबन्धन, जल अधिकार, जल संचय व नदी प्रबन्धन के साथ नदी महत्व आदि के बारे में जानकारी देते हुए ग्रामीण समुदाय लोगों को बताया गया कि किस प्रकार हम जल दूषित करने वाले कारकों की पहचान कर भूजल व नदी को दूषित होने से बचा सकतें हैं।
इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में जल से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा कर उनके समाधान हेतु ग्राम के युवाओं द्वारा योजना बनाने के लिए निर्धारित किया गया। इस बैठक को जी0डी0एस0 एडवोकेसी एण्ड लाइजनिंग ऑफीसर आशीष कुमार व कार्यकर्ता सुनील कुमार, रमनदीप कौर, रेखा भदौरिया व सी0एल0एफ0 अध्यक्ष राधिका शुक्ला के द्वारा ग्राम प्रधान फूलमत्ता देवी व प्रधानपति रमेश कुमार, डॉ मनोज कुमार व समुदाय की उपस्थिति में पूर्ण किया गया।

No comments:
Post a Comment