सरफराज अहमद सिद्दीकी (NNI Coverage नगर संवाददाता)
नानपारा नगर, बहराइच (उ0प्र0)। स्थानीय जे पी गर्ल्स इण्टर कॉलेज नानपारा में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा ईट राइट अवेयरनेस प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ विश्राम रावत, खाद्य निरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद पाण्डे एसपीएन सिंह व विद्यालय प्रधनाचार्या डॉ विरंगनाकान्त श्रीवास्तव के साथ अन्य शिक्षक के साथ छात्राए उपस्थित रही।
विभाग के अधिकारियों ने कि छात्राओ को खाद्य प्रदार्थों की जानकारी देते हुए बताया कि बाहर के खाद्य प्रदार्थों में हमे किस तरह के प्रदार्थ खाने चाहिए और किस खाद्य में अतिहायत बरतनी चाहिए छात्राओं ने अधिकारियों की बातों को उत्सुकता पूर्वक सुनने के बाद कई तरह के प्रश्न पूछे।


No comments:
Post a Comment