Sunday, November 10, 2019

क्षेत्र में ईद ए मिलादुन्नबी का पर्व परंपरागत शांतिपूर्वक संपन्न

डॉ0 शकील अंसारी (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
नानपारा(बहराइच) उ0प्र0। ईद ए मिलादुन्नबी का पर्व नानपारा में पूरे अक़ीदत के साथ में मनाया गया इस दौरान पूरा क़स्बा रोशनी से जगमगाता नज़र  आया हर एक गली को बहुत सलीके के साथ सजाया गया था नानपारा  की मुख्य हर एक सड़क पर सजावट की गई थी क़स्बे की इमामगंज रोड,चूड़ी गली रोड,कवाबची गली रोड,गांधी पार्क रोड,राजा फाटक रोड,राजा मस्जिद,नई बस्ती रोड ,रुपईडीहा रोड,कतर्निया रोड, गुलाम किबिरया रोड पर सजावट की थी तोपखाना मोहल्ला विशेष रूप से सजाया गया क्योंकि रियासत के समय से ही वर्ष 1957 से नानपारा मोहल्ला तोप खाना में जुलूसे मोहम्मदी की शुरुआत की गयी थी तभी से अंजुमन जुलूसे मोहम्मदी का जुलुस निकाला जाता  रहा है  हर साल की तरह इस साल भी अंजुमन जुलूस ए मोहम्मदी कमेटी एवं सब कमेटियों द्वारा मोहल्ला तोपखाने दरगाह गोसिया से जुलूस निकाला गया जो अपने परंपरागत मार्गों पर होते हुए पूरी रात नारे तकबीर अल्लाह हू अकबर के नारे बुलंद करता हुआ अपने पुराने मकाम दरगाह गौसिया मोहल्ला तो खाना में समाप्त हुआ इस मौके पर मुल्क में अमन-चैन  बने रहने के लिए दुआ की गई। 
जुलूस में मुख्य रूप से कमेटी के सदर मौलाना मोइनुद्दीन कादरी नायब सदर डॉक्टर शकील अंसारी, समीउल्लाह खाशोएब, सैयद अख्तर हुसैन जाफरी , नगर पालिका परिषद नानपारा के चैयरमैन अब्दुल मोईद राजू ,पूर्व चेयरमैन अब्दुल वहीद , चुनने राजा,  अफसर हुसैन , सैयद अब्दुल वाली नसरुद्दीन मुन्ना मारिया हकीकत अली शालू राजा नसीम चौधरी के अलावा समाजसेवी सत्य प्रकाश गुप्ता, उप जिलाधिकारी नानपारा राम आसरे वर्मा पुलिस  क्षेत्राधिकारी अरुण चंद्र कोतवाल संतोष कुमार सिंह, चौकी इंचार्ज  कस्बा सुधीर शुक्ला ,चौकी जॉर्ज राजा बाजार चंद्रपाल यादव, सेक्टर मजिस्ट्रेट अहमद अली खान पूरे समय जुलूस के साथ मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment