Wednesday, November 6, 2019

भागवत कथा में भगवान श्री कृष्ण जन्मोत्सव की भव्य झांकी

अभिषेक पाण्डेय (NNI Coverage संवाददाता)
बलरामपुर, उ0प्र0। जिला बलरामपुर क्षेत्र के अगरहवा ग्राम के चौराहा  तिवारी मेडिकल हाल पर नव दिवसीय भागवत कथा का आयोजन कलश यात्रा एवं यज्ञ पूजन के साथ शुभारंभ हुआ जिसमें यज्ञ आचार्य सत्यदेव शास्त्री  वीरेंद्र स्वामी के द्वारा विधि विधान के साथ यज्ञ पूजा किया गया जिसमें मथुरा वृंदावन धाम से पधारी हुई कथा व्यास प्राची स्वामी के मुखारविंद से भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया जिसमें सायंकाल 6:00 बजे से 11:00 बजे तक कथा का रसपान कराया गया। कथा व्यास के सुंदर सुंदर भजन पर दर्शकों ने खूब झूमा और आनंद लिया।
जिसके आयोजक रमाशंकर तिवारी राजा, बाबा जगमोहन प्रकाश तिवारी, दुष्यंत कुमार तिवारी ,रागिनी तिवारी, निशा तिवारी, कोमल तिवारी, शिवांशु, हिमांशु, राहुल, सूर्यांशु ,मधु, शिवांगी, मुशकान, स्वेता, सुजाता, अंशुमान, ममता,  दिलीप जायसवाल (लल्लू), अशोक जायसवाल ,रामविलास, मनोज आदि लोगों का बड़ा ही सुंदर योगदान रहा। आयोजक मण्डल ने सभी भागवत प्रेमियों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर अमृत मई कथा का रसपान कर अपने जीवन को धन्य बनाने का आग्रह किया।

No comments:

Post a Comment