Saturday, November 16, 2019

गोवंश हत्यारोपियों की गिरफ्तारी, मुकदमा पंजीकृत, कार्यवाही शुरू

अनूप मिश्रा (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
पयागपुर, बहराइच (उ0प्र0)। थाना क्षेत्र बिशेश्वरगंज अंतर्गत रिहरवा मझवा बनकट निवासी अब्दुल पुत्र दोस्त मोहम्मद की तहरीर पर नईम पुत्र बाबादीन व नान बाबू पुत्र अज्ञात सहित तीन अज्ञात के विरुद्ध धारा 3/5/8 गौबध अधिनियम के तहत तथा अकील पुत्र मोहम्मद याकूब निवासी मुंशी पुरवा मास्टर उमर पुत्र अज्ञात पर 506के तहत  मुकदमा पंजीकृत किया गया।
वादी के अनुसार बीती रात लगभग 8:30 बजे पाँच लोग गन्ने के खेत के पास उसकी गायब गर्भिणी गाय को काट रहे थे , कुत्ते के भौकनें की आवाज़ सुनकर जब वादी मौके पर पहुँचा तो लोग भागने लगे जिसमे भागते समय नईम व नानबाबू को पहचान लिया । वादी द्वारा उक्त सूचना पुलिस को दिए जाने पर अकील व मास्टर उमर द्वारा धमकी दिया गया और कहा गया कि 50000 लेकर सुलह हो जाओ। वादी की तहरीर पर पुलिस ने संबंधित धारा में पंजीकृत कर नईम , नान बाबू व अकील को हिरासत में लेकर कार्यवाई शुरू कर दी, इससे पहले मामला में लीपापोती की आशंका पर वादी व क्षेत्र वासियों द्वारा जनपद तक शिकायत की गई जिसपर सीओ पयागपुर नरेश सिंह व एडिशनल एसपी अजय प्रताप मौके पर पहुंचे और विपक्षियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया।

No comments:

Post a Comment