डॉ0 शकील अंसारी (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
नानपारा, बहराइच (उ0प्र0)। बीते तीन माह से जले मोटर को दुरूस्त न कराने से खेतो की सिंचाई के लिए किसान परेशान है। मामला विकास खण्ड शिवपुर के ग्राम मसूद नगर बस्थनवा का है। जहाँ नलकूप संख्या 121 बीते तीन माह से खराब पड़ा है। जिन ग्रामीणों के पास निजी पंपिंग सेट है वह उससे पलेवा व सिचाई कर रहे हैं परंतु गरीब किसानों की खेती रामभरोसे निर्भर है कई बार शिकायत के बाद भी नलकूप सही नही कराया जा सका है।
ग्रामीण राकेश वर्मा, विबेक यादव, मिन्टू वर्मा, विनोद,वर्मा, साबित राम एवं फूल चन्द्र वर्मा सहित कई ग्रामीणों का कहना है कि गांव में बने नलकूप का मोटर तीन माह पूर्व जल गया था जिससे सिंचाई बाधित है। इस सम्बंध मे नलकूप खंड नानपारा कार्यालय पहुंचकर ग्रामीणों ने कई बार गुहार लगाई अधिकारियों ने सिर्फ आश्वासन दिए समस्या जस की तस बनी हुई है नलकूप खराब हुए तीन माह बीत गये लेकिन किंतु अभी तक सही नहीं कराया गया इसको लेकर ग्रामीणों मे आक्रोश व्याप्त है। इस संबंध में अधिशासी अधिकारी नलकूप खंड नानपारा से संपर्क करने का प्रयास किया गया परंतु बात नहीं हो सकी है।

No comments:
Post a Comment