Thursday, November 7, 2019

गंगा पुरवा ग्राम सभा में किसान गोष्टी का आयोजन संपन्न

कैलाश नाथ राना (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
जरवल रोड (बहराइच) उ0प्र0। आज गंगा पुरवा ग्राम सभा में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। किसान गोष्ठी का आयोजन फूलचंद वर्मा के नेतृत्व में गांव में किया गया। किसान दिवस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री मुकुट बिहारी वर्मा के सुपुत्र श्री गौरव वर्मा थे। श्री वर्मा ने सभा को संबोधित किया। 
सभा को संबोधित करते हुए गौरव वर्मा ने किसानी करने के विधि बताए तथा अपनी आय दुगुनी करने का भी सुझाव दिया किसानों को वैज्ञानिक विधि से खेती करने के भी गुण बताए। उन्होंने बताया की जिनके खेत की मिट्टी जांच नहीं हुई है वह मिट्टी की जांच करवा लें तथा करवाने के बाद उसमें वैज्ञानिक विधि से ही खेती की करें। तो आप की आय दुगुनी हो सकती है। सभा में उपस्थित जरवल मंडल के वरिष्ठ कार्यकर्ता परमानंद गुप्ता, पिछड़ा वर्ग के जिला अध्यक्ष सुबोध वर्मा, जरवल मंडल अध्यक्ष पवन कुमार वर्मा व युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष योगेश वर्मा तथा सभा में उपस्थित क्षेत्र के समस्त किसान उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment