सरफराज अहमद सिद्दीकी (NNI Coverage नगर संवाददाता)
नानपारा नगर, बहराइच (उ0प्र0)। सेन्ट पीटर इण्टर कालेज का वार्षिक उत्सव बड़े ही धूम धाम से मनाया गया। नन्हे मुन्हे बच्चों ने नृत्य नाटक आदि प्रस्तुत करके दर्शकों का मन मोह लिया। वार्षिक उत्सव कालेज के प्रचार्य ओसवाल्ड की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि फादर डा0 हरमन मिंज थे। कार्यक्रम का शुभारम्भ फादर डा0 हरमन मिंज के दीप प्रज्ज्वलन के साथ-साथ प्रेर डान्स से हुआ उसके उपरान्त कालेज के बच्चों से बहुत ही शानदार मार्च पास करके स्वस्थ रहने का सन्देश दिया उत्सव के शुरू में एल0के0जी0 के छोटे-छोटे बच्चों ने फ्लावर नृत्य, यू0के0जी0 के बच्चों ने चिल्ड्रेन डान्स प्रस्तुत किया।
कक्षा 5 के बच्चों ने “सेव वाटर एण्ड सेव ट्री” पर नाटक प्रस्तुत किया। कक्षा 4 के बच्चों ने मोबाइल एडीशन पर कार्यक्रम प्रस्तुत किया, कक्षा 10,11,12 के बच्चों ने भांगड़ा नृत्य और बरसो रे मेघा झूम-झूम के प्रस्तुत किया। कक्षा 8 के छात्र-छात्राओं ने जापानीय नृत्य, कक्षा 6 के बच्चों ने योगा नृत्य प्रस्तुत करके दर्शको को झूमने पर मजबूर कर दिया कक्षा 9 के बच्चो ने श्री गणेश नृत्य बड़े ही सुप्दर ढंग से प्रस्तुत किया कक्षा तीन के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न उत्सव को दर्शाते हुए मनमोहक माध्यम से एकता अखण्डता और शान्ति का सन्देश देने वाला मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया आखिर में कक्षा 8 से 12 तक के बच्चों ने एक नृत्य नाटिका के माध्यम से गांधी जी की 150 वीं जयन्ती पर श्रद्धांजलि दी गयी।
उत्सव के दौरान पूरा सेन्ट पीटर कालेज तालियों की गड़गड़ाहट से गुन्जायमान रहा। कार्यक्रम प्रधानाचार्य ने पूर्व में टापर छात्र नबील जमशेद, निजामुन हक, राणा रोमिला सिंह और अनुराग दीक्षित को सपरिवार सम्मनित करके बच्चो को आगे बढ़ने और मेहनत करने की हौसला अफज़ाई की। कार्यक्रम से हजारो अभिभावक छात्र-छात्राए तथा तमाम गणमान्य मौजूद थे।



No comments:
Post a Comment