Sunday, November 10, 2019

हजरत मुहम्मद सल्लल्लाहु की पैदाइश तारीख पर मना जश्न

अनूप मिश्रा (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
पयागपुर, बहराइच (उ0प्र0)। पैगंबर ए इस्लाम हजरत मुहम्मद सल्ललाहु अलैही वसल्लम की पैदाइश का जश्न बिशेश्वरगंज क्षेत्र के पुरैना बाजार, गंगवल बाजार, उधरना सरहदी,गेंधरिया सहित अन्य कई जगह बड़ी ही धूम-धाम से मनाया गया। इस मौके पर सीरत कमेटी की ओर से जुलूस-ए-मुहम्मदी निकाला गया। 
नबी के नारों की गूंज से सारा मंजर तो नूरानी हुआ ही, साथ में इत्र और फूलों की खुशबू से जूलूस में चलने वाले लोग महक रहे थे। हाथों में नबी का परचम था, और जुबां पर नबी की शान में कलाम पढ़ा जा रहा था। जुलूस-ए-मुहम्मदी में झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। इस दौरान जगह-जगह जुलूस का स्वागत किया गया। जुलूस में बच्चे और महिलाएं भी शामिल रही। प्रशासन की मौजूदगी में व्यवस्था चाक चौबंद दिखी।

No comments:

Post a Comment