Tuesday, November 12, 2019

नागरिक कार्यवाही कार्यक्रम के दौरान पुरस्कार वितरण आयोजित

सरफराज अहमद सिद्दीकी (NNI Coverage नगर संवाददाता)
नानपारा नगर/बहराइच (उ0प्र0)। नानपारा 42 वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल मुख्यालय अग्ईया  नानपारा मे वाहिनी के कमांडेंट उदय प्रताप सिंह चौहान व उप कमांडेंट शैलेश कुमार के नेतृत्व में नागरिक कार्यवाही कार्यक्रम 2019 का पुरस्कार वितरण समारोह मनाया गया। इस समारोह के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष नदीम अहमद मन्ना जी  रहे व विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल मोईद उर्फ राजू व जिला पंचायत सदस्य अरविंद चौधरी रहे। समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की गई।  कृपा राम जागृति स्कूल अगैय्या के ने मुख्य अतिथि का अभिवादन स्वागत गीत से कर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। कार्यक्रम मे नेपाल राष्ट्र के डा. रोमान किदवई, हाजी मो. युसुफ महाविद्यालय के प्रबंधक हाजी मो. अनवर भी मौजूद रहे।
पुरस्कार वितरण समारोह में सितंबर व अक्टूबर महीने में कराई गई प्रतियोगिताओं के खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत किया गया। फुटबॉल विजेता टीम न्यू स्टार क्लब नानपारा व उपविजेता टीम भगापुरवा के 30 खिलाड़ियों को टी-शर्ट, हाफ नेकर, मेडल विजेता उप विजेता ट्राफी तथा बेस्ट कीपर सूरत सरकार को ट्राफी व गोल्डन गोल की ट्रॉफी नासिर अली को दी गई। कबड्डी की विजेता टीम रूपईडीहा व उपविजेता टीम बक्शीगांव के 18 खिलाड़ियों को हाफ नेकर, टी-शर्ट मेडल, विजेता व उपविजेता की ट्राफी दी गई। वालीबॉल की विजेता चरदा व उपविजेता टीम नवाबगंज के 16 खिलाड़ियों को हाफ नेकर, टी-शर्ट, मेडल विजेता व उप विजेता की ट्राफी दी गई।
क्रिकेट की विजेता टीम यंग ब्वॉय रूपईडीहा व उपविजेता टीम संथालिया के 30 खिलाड़ियों को ट्रैक सूट, मेडल, विजेता व उप  विजेता की ट्राफी तथा बेस्ट बॉलर की ट्राफी चंदन व मैन ऑफ द सीरीज की ट्राफी रोशन को दी गई  इसके अलावा सीमा क्षेत्र के 100 ऐसे अभ्यर्थियों को पांच पुस्तकों का सिलेक्टेड सेट प्रत्येक को दिया गया। जिससे कि उन्हें पढ़ाई करने में सहूलियत व कॉम्पटीशन के एग्जाम मे आसानी हो सके तथा 42 वी वाहिनी एसएसबी के माध्यम से इलाहाबाद बैंक स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में एसी व रेफ्रिजरेटर की ट्रेनिंग पाए हुए 22 अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र बांटे गए। इस मौके पर कमांडेंट उदय प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि एसएसबी सीमा सुरक्षा के अलावा सामाजिक चेतना अभियान नागरिक कार्रवाई कार्यक्रम निशुल्क मानव व पशु चिकित्सा शिविर व वाहिनी के राहत बचाव दल के माध्यम से सीमा क्षेत्र के लोगों का विकास एवं उत्थान के लिए कार्य करती रहती है जिससे कि लोगों में एसएसबी के प्रति मित्रता की भावना बनी रहे और लोग एक दूसरे की मदद कर सकें। इस मौके पर मुख्य अतिथि नदीम मन्ना ने भी एसएसबी के कार्य को जमकर सराहा की जब एसएसबी नहीं थी तो बॉर्डर पर भय का माहौल रहता था लूटपाट आम हुआ करती थी लेकिन एसएसबी के आने के बाद लोगों में एक विश्वास रहता है कि हमारी सुरक्षा के लिए भी कोई है ।विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष नानपारा अब्दुल मोहित ने भी एसएसबी के कार्य को सराहा अंत में वाहिनी की ओर से मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि को स्मृति चिन्ह देकर कर कार्यक्रम का समापन किया गया।
शुरु से आखिर तक मंच का संचालन उपनिरीक्षक सरिता व सामान्य आरक्षी शैलेन्द्र त्रिपाठी ने किया। इस मौके पर क्षेत्र के सभी पत्रकार गण ,सहायक कमांडेंट केडी कामले , इंचार्ज कोतवाली नानपारा संतोष कुमार, निरीक्षक जेके त्रिपाठी सहायक उपनिरीक्षक इमरान अंसारी सहित 214 लाभार्थी उनके अभिभावक व वाहिनी के जवान उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment