Sunday, November 17, 2019

छत के कुण्डे पर लटका मिला शब, मौत से पहले कफ़न सामग्री

ब्रहमपाल सिंह यादव (NNI Coverage मण्डल ब्यूरो) 
जमुनियां खास (पीलीभीत/बरेली मंडल) उ0प्र0। मौत से सभी को डर लगता है लेकिन यहां देखने वाली बात यह है कि मौत से पहले ही कफ़न सहित अंतिम संस्कार की सामग्री खरीद के रख लेने वाले सक्स बहुत ही कम होते हैं लेकिन हां क्षेत्र के एक व्यक्ति ने मौत से पहले ही कफन सहित अंतिम संस्कार की सामग्री खरीद कर घर में रख दी बाद में छत के कुण्डे में रस्सी बांधकर फंदे पर लटक कर जान देदी।

तहसील कलीनगर थाना माधोटांडा क्षेत्र के ग्राम रानीगंज मथना जप्ती निवासी गंगाराम उर्फ पप्पू पुत्र डाल चंद 30 वर्षीय गरीब परिवार से था मेहनत मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता था शनिवार शाम को उसकी मां रामकली जब मजदूरी कर घर वापस आई तब उसने घर में देखा कि उसका पुत्र गंगा राम उर्फ़ पप्पू छत के कुण्डे पर लटका हुआ मिला शोर शराबा सुन आस पास के लोग घर पर दौड़ पड़े किसी की सूचना पर पुलिस चौकी जमुनिया के इंचार्ज देवेंद्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मौका मुआयना किया शब का पंचनामा भरवा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया, मृतक गंगाराम के घर पर अंतिम संस्कार की कफन सहित सामग्री मिली है जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि मृतक गंगाराम का आत्महत्या करने का पहले ही इरादा बन चुका था तभी उसने कफन सहित अंतिम संस्कार की पूरी सामग्री ले आया था ग्रामीणों का है मानना है कि वह मानसिक रुप से पीड़ित था मौत से पहले कई बार गंगाराम जमुनिया पुलिस चौकी पर जाकर ये कहता था कि मुझे जेल भेज दो पुलिस उसको मंदबुद्धि समझकर तरका दिया करती थी मृतक  की पत्नी वीरमती दोनों पुत्रों विशेष एवं अवधेश के साथ कई दिनों से अपने मायके कलीनगर में रह रही थी।

No comments:

Post a Comment