Friday, November 8, 2019

बारावफात एवं अयोध्या प्रकरण पर जनता व प्रशासन की बैठक

कैलाश नाथ राना (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
कैसरगंज, बहराइच (उ0प्र0)। जरवलरोड परिसर मे आगामी बारावफात त्यौहार के सम्बंध में बैठक का आयोजन किया गया, जरवलरोड थाना प्रभारी बृजेन्द्र पटेल ने सभी लोगों की समस्याओं को सुना एवं संबंधित को निर्देशित किया गया। सभी लोगों को आगामी त्यौहार के संबंध में  माननीय सर्वोच्च न्यायालय के अयोध्या प्रकरण को लेकर आने वाले निर्णय के दृष्टिगत  उच्च अधिकारीगण के आदेश- निर्देश से सभी को अवगत कराया गया। सभी को अवगत कराया गया कि किसी भी प्रकार के विरोध प्रदर्शन अथवा विजयी जुलूस नही निकाला जाएगा। सभी लोग पूर्ण शांति व आपसी सामंजस्य व बन्धुता के साथ निर्णय को स्वीकार करेंगे। अफवाह फैलाने वाले व सौहार्द बिगाड़ने वालो के विरुद्ध कड़ी विधिक कार्यवाही की जाएगी। 
सभी लोगों ने एक साथ मिलकर त्यौहार को सकुशल संपन्न कराने का वादा किया। सभी द्वारा माननीय न्यायालय के निर्णय को किसी भी पक्ष में आने पर  शांति पूर्वक स्वीकार करने का आश्वासन दिया गया। यातायात माह के सम्बंध में भी सभी को नियमो का पूर्ण पालन करने हेतु बताया गया।बैठक सकुशल सम्पन्न हुई।इस मौके जरवल चौकी प्रभारी अभय सिंह व थाने का पुरा स्टाफ एवं छेत्र के सभी सम्मानित लोग मैजूद रहे।

No comments:

Post a Comment