अनूप मिश्रा (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
पयागपुर, बहराइच (उ0प्र0)। जनपद बहराइच की तहसील पयागपुर ब्लाक विशेश्वरगंज ग्राम सभा पटना थोरिया मुंडेरवा में सफल शुरुआत कार्यक्रम का आयोजन किया गया और बताया गया कि सफल शुरुआत आपके बच्चों के बारे में बताया गया कि अपने बच्चों को किन किन बीमारियों से दूर किया जाए और उनके बच्चे की अच्छी परवरिश के बारे में भी बताया गया इस कार्यक्रम गांव वालों के साथ सफल शुरुआत के बारे में बताया गया लोगों को जागरूक किया गया और जीरो से 2 वर्ष के बच्चों के बारे में भी टीका से संबंधित जानकारी और सबसे ज्यादा साफ सफाई के बारे में भी बताया गया कि बच्चों के अच्छे भविष्य के बारे में भी बताया और उनका बच्चा कैसे स्वस्थ रहेगा अच्छा रहेगा तभी वह सफल परवरिश कहलाएगा क्योंकि जब बच्चा का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा तभी उसके माता-पिता भी खुश रहेंगे इसलिए साफ सफाई बहुत ही जरूरी है जैसे आप अपनी कपड़ों को साफ रखते हैं उसी तरह अपने बच्चों का भी काफी अच्छे से ध्यान रखें इसी के सिलसिले में गांव वालों से बातचीत किया गया मौके पर आदर्श मिश्रा व देवेंद्र तिवारी की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ।

No comments:
Post a Comment