अभिषेक पाण्डेय (NNI Coverage संवाददाता)
तुलसीपुर (बलरामपुर) उ0प्र0। नगर सीमा में इन दिनों बढ़ रहे मच्छरों के प्रकोप से निजात दिलाने के लिए व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने नगर सीमा में फागिंग व नालियों में दवा का छिड़काव किये जाने की मांग जिलाधिकारी को पत्र देकर की।
विदित हो मच्छरों के प्रकोप से नगर में मलेरिया, टाइफाइड व मच्छरजनित रोगों से आमजन पीड़ित है परंतु नगर प्रशासन इस गंभीर समस्या से मुंह मोड़े है फागिंग की मशीनें धूल फांक रही हैं व नालियो की समुचित सफाई व दवा तथा एण्टी लार्वा का छिड़काव न किए जाने के कारण लोग पीड़ित हैं जिससे बचाव हेतु जिलाधिकारी से मांग की गई है। जिनमे अध्यक्ष राम जी आर्य,महामंत्री रूप चन्द्र गुप्ता,श्याम बिहारी अग्रहरि व जय सिंह शामिल रहे।

No comments:
Post a Comment