ब्रहमपाल सिंह यादव (NNI Coverage मण्डल ब्यूरो)
जमुनियां खास (पीलीभीत/बरेली मंडल) उ0प्र0। तहसील कलीनगर क्षेत्र के गांव आसपुर में स्थित जमुनियां साधन सहकारी समिति पर शनिवार को वार्षिक सामान्य निकाय की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें साधन सहकारी समिति से संबंधित किसानों को विस्तार से जानकारीया दी गई साधन सहकारी समिति माधोटांडा के सचिव भानु प्रताप सिंह व समिति जमुनियां के सचिव बाबूराम वर्मा ने कास्टकारों के सम्मुख संतुलन पत्र 2018- व 2019 का ब्यूरा दिया एवं बार्षिक लाभ सदस्यता अभियान व्यवसाय वृद्धि एवं कास्तकारों को फ़सली कर्ज बकाया भुगतान समय से करने संबंधी जानकारी दी एवं उर्वरक व्यवसाय को गत बर्ष में बढ़ौत्तरी के लिए शामिल किया गया।
बैठक के मुख्य अथिति जिला सहकारी बैंक शाखा माधोटांडा के प्रबंधक विशाल त्रिवेदी ने कास्तकारों को संबोधित करते हुए कृषक बीमा कर्ज सहित अन्य विस्तार से जानकारीया दी अध्यक्षता सहकारी समिति जमुनिया के अध्यक्ष रामस्नेही वर्मा ने की संचालन समिति माधोटांडा के सचिव भानु प्रताप सिंह ने किया,कार्यक्रम में किसानों को सहकारी संघ कलीनगर के अध्यक्ष ब्रहमपाल सिंह यादव समिति जमुनियां के उपाध्यक्ष धर्मपाल यादव संचालक विद्याराम सरोज ने संबोधित किया कार्यक्रम में मुख्य रूप से समिति जमुनियां के पूर्व अध्यक्ष लेखराज यादव एवं संचालक रामऔतार, गोकिल प्रसाद समिति जमुनियां के आंकिक चेतराम पाल जयवीर सिंह अजय यादव सहित दर्जनों काश्तकार उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment