Wednesday, November 27, 2019

ग्रामीणों की नही बुझी प्यास, जलापूर्ति ठप, सरकारी धन खर्च

ब्रहमपाल सिंह यादव (NNI Coverage मण्डल ब्युरो)
पीलीभीत/बरेली मण्डल, उ0प्र0। तहसील क्षेत्र के गांव जमुनियां खास में बर्षो पहले गांव बालो के लिए शुद्ध पेयजल देने के लिए पानी की टंकी का निर्माण कराया गया था जिससे ग्रामीणों को शुद्ध जल पीने को मिल सके सरकार ने गांव बालो को शुद्ध जल देने के लिए पानी टंकी निर्माण के लिए करोड़ो रूपये  दिए लेकिन संबंधित अधिकारियों एवं ठेकेदार की मिली भगत व मनमानी के चलते करोड़ो रुपयों का बंदर बाट करके गांव में मानक को ताख पर रख कर कम कीमत की हल्की आधी अधूरी पाईप लाइन डालकर निर्माणाधीन पानी टंकी को कागजो पर बनाकर तो तैयार कर दिया लेकिन ग्रामीणों को अभी तक शुद्ध जल पीने को नही मिल पाया है, जब पानी की सप्लाई दी जाती तभी हल्की कम कीमत के की पाइप लाइन फट जाती है जिसकी बजह से जगह जगह पर लीकेज होने से ग्रामीणों को कीचड़ भरा दूषित जल मिल पा रहा था जो पीने योग्य न होने के करण ग्रामीणों को शुद्ध जल नही सका ग्रामीणों को करोड़ो से बनी टंकी का अभी तक पूर्ण लाभ नही मिल पाया लेकिन खास बात ये है कि बीते कई महीनों से पानी टंकी की जलापूर्ति ठप होने से ग्रामीणों को दूषित जल भी नसीब नही हो पा रहा है,जिससे सरकार के द्वारा जनता के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जनता को नही मिल पा रहा कुछ विभागीय अधिकारियों कर्मचारियों एवं ठेकेदार की साठ गांठ के चलते सरकार के मंसूबे पर पानी फेरा जा रहा है जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।

No comments:

Post a Comment