अखिलेश श्रीवास्तव (NNI Coverage जनपद ब्यूरो)
बहराइच, उ0प्र0। पुलिस झंडा दिवस के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन बहराईच में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण / लाइन रवींद्र सिंह द्वारा पुलिस लाइन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक नगर अजय प्रताप द्वारा पुलिस कार्यालय में पुलिस झंडा ध्वजारोहण कर पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के संदेश को पढ़कर सुनाया गया तथा संदेश के अनुकरण हेतु समस्त पुलिस कर्मियो को प्रेरित किया व एक दूसरे को पुलिस प्रतीक चिन्ह लगाकर शुभकामनाएँ दी गई। इसी तरह जनपद के प्रत्येक थाने/चौकी/कार्यालय पर भी झंडा दिवस मनाया गया।



No comments:
Post a Comment