अखिलेश श्रीवास्तव (NNI Coverage जनपद ब्यूरो)
बहराइच/उ0प्र0। एक ओर जहां प्रदेश सरकार हर जगह मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के दावे ठोंक रही है वहीं उत्तरप्रदेश राज्य परिवहन का बहराइच डीपो बूंद बूंद पानी को तरस रहा है। यों कह लीजिये कि बहराइच रोडवेज बस स्टैंड पर पहुंचने वाले यात्री बूंद बूंद पानी को तरस रहे हैं। हाल ही में नवनिर्मित रोडवेज बस स्टैंड पर यात्रियों को पानी तक नसीब नही हो रहा। आपको बता दें रोडवेज भवन के पीछे बना पेशाब घर बजबजा रहा है तो वहीं पास में लगा सरकारी नल और फिल्टर वाटर टँकी दोनों में से एक बूंद पानी तक नही आ रहा। मुसाफिर इधर उधर भटकते नजर आते हैं। गनीमत है कि पास के मन्दिर में कुछ भक्तों को प्यासों पर तरस आती है तो थोड़ा पानी मिल जाता है वरना भगवान भरोसे जिंदगी चलती जाती है। गौरतलब है कि इतना होने के बावजूद भी रोडवेज महकमें के कान में जूं तक नहीं रेंकती। इस बाबत आज 18 नवंबर 2019 को 12:250 बजे जब जीएम से बात करने का प्रयास किया गया तो साहब खुद अपने कक्ष से नदारद मिले।


No comments:
Post a Comment