सरफराज अहमद सिद्दीकी (NNI Coverage नगर संवाददाता)
नानपारा नगर/बहराइच (उ0प्र0)। क्षेत्र में बेसिक शिक्षा व्यवस्था चुस्त दुरूस्त रखने के उद्देशय से खण्ड शिक्षाधिकारी फूल चन्द्र मौर्या ने एक दर्जन से अधिक स्कूलों का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय दुबज्झा, सिसवारा, लखैय्या कलां, नील कोठी सहित एक दर्जन से अधिक विद्यालय देखे उन्होंने बताया कि अध्यापको को विशेष तौर से एम0डी0एम0 की गुणवत्ता पर ध्यान रखने के साथ-साथ बच्चों की शत प्रतिशत उपस्थिति पर खास जोर देते हुए समय से विद्यालय खुलने और बन्द होने के निर्देश दिये।


No comments:
Post a Comment