सरफराज अहमद सिद्दीकी (NNI Coverage नगर संवाददाता)
नानपारा नगर, बहराइच (उ0प्र0)। अयोध्या मामले में शनिवार को फैसला आने के बाद नानपारा शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रही अधिकारियों ने क्षेत्र में भ्रमण किया लोगों को अमन शांति का पैगाम दिया फैसले को लेकर लोगों ने शांति का माहौल दिखा। इस संबंध में चेयरमैन नानपारा के कार्यालय पर अधिकारियों ने बैठक करके लोगों को अमन का पैगाम दिया । वहीं दूसरी ओर शहर के लोगों ने कोर्ट के फैसले का सम्मान किया।
इस मौके पर उपजिलाधिकारी नानपारा राम आसरे वर्मा, पुलिस क्षेत्राधिकारी अरुण चंद्र के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद थे। अयोध्या फैसला आने के बाद कौमी एकता सोसाइटी नानपारा के संरक्षक और जुलूस ए मोहम्मदी कमेटी नानपारा के महामंत्री सैयद अख्तर हुसैन जाफरी ने कहा की देश की सर्वोच्च अदालत का फैसला हमें मानना है और कोर्ट का सम्मान करना है। जनकल्याण विकास संस्थान के प्रबंधक डॉ शकील अंसारी ने कोर्ट के फैसले का सम्मान करते हुए कहा कि सभी लोगों को आपस में मिल जुल कर रहना चाहिए हमारे देश की गंगा जमुनी तहज़ीब बरकरार रखना हमारा कर्तव्य है ,कौमी एकता सोसाइटी नानपारा के मनोज तिवारी ने कहा कि उच्चतम न्यायालय का फैसला स्वागत योग्य है।

No comments:
Post a Comment