कैलाश नाथ राना (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
कैसरगंज, बहराइच (उ0प्र0)। बारावफात (ईद-मिलादुल-नबी) के अवसर पर जरवल रोड थाना प्रभारी बृजेंद्र पटेल अपने पूरे दलबल के साथ विभिन्न क्षेत्रों से निकलने वाले जुलूस एवं जलसों को सकुशल एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जारी आदेश के अनुसार क्षेत्र के थाना प्रभारी बृजेंद्र पटेल एवं जरवल चौकी प्रभारी अभय सिंह ने जरवल ईद उल मिलाद उल नबी की जुलूस को शांतिपूर्ण व्यवस्था के साथ निकलवाया।
बारावफात त्यौहार को सकुशल एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाने के लिए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए। इसी प्रकार अन्य तहसील क्षेत्रों से संबंधित उप जिला मजिस्ट्रेट संबंधित अधिकारी पुलिस के साथ समन्वय स्थापित करते हुए अपने तहसील क्षेत्र में त्यौहार को सकुशल संपन्न कराना सुनिश्चित करेंगे तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु उत्तरदाई होंगे।


No comments:
Post a Comment