Thursday, November 14, 2019

विवाहिता के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या, पुलिस जांच में जुटी

सरफराज अहमद सिद्दीकी (NNI Coverage नगर संवाददाता)
नानपारा नगर, बहराइच (उ0प्र0)। विवाहिता के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा, पुलिस जांच में जुटी। कोतवाली नानपारा अंतर्गत ग्राम बरूहा दाखिली बितनिया में 9/10 को रात्रि एक विवहिता को बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद हत्या करके शव को गांव के पास के बाग में डाल दिया। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा और पुलिस जांच में लग गयी। कोतवाल नानपारा सन्तोष सिंह ने बताया कि मामला दर्ज हो रहा है। प्रभावी कार्यवाही होगी।
थाना खैरीघाट के ग्राम पिपरी माफी निवासी मुन्ने लाल पुत्र भगौती ने बताया कि उन्होंने 5 वर्ष पूर्व अपनी 24 वर्षीय पुत्री रेखा देवी का विवाह कोतवाली नानपारा के ग्राम बरूहा निवासी राम सूरत पुत्र छोटे के साथ की थी। राम सूरत इस समय दिल्ली मजदूरी करने गया है रेखा की नन्द ने बताया कि ग्राम बरूहा निवासी साकिर पुत्र इमामदीन और मुकेश पुत्र सुन्दर बुलाकर ले गये थे आज सुबह रेखा की लाश गांव के बाहर सिया राम की बाग में मिली जब गांव के लोग काम पर जा रहे थे तो बरूहा निवासी मालिक राम ने शव को पहचान कर मुझे फोन किया मुन्ने लाल का आरोप है कि साकिर और मुकेश आदि ने रेखा के साथ दुष्कर्म करके उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और शव को फेक दिया।

No comments:

Post a Comment