डॉ0 शकील अंसारी (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
नानपारा, बहराइच (उ0प्र0)। पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव ग्रोवर द्वारा जिले में शान्ति व सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने के निर्देश के क्रम में शुक्रवार की रात अपर पुलिस अधीक्षक(ग्रामीण)रविन्द्र कुमार सिंह ने सुरक्षा बलों के साथ नगर के मुख्य मार्गों पर पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस मौके पर सीओ अरुण चंद व इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा।बताते चले योगी सरकार ने अयोध्या फैसले के मद्देनजर प्रदेश में कोई शांति व्यवस्था भंग न करे जिसको लेकर कड़े निर्देश दिये है और खुद प्रतिदिन इसकी मोनिटरिंग कर रहे।इसी कड़ी में जनपदीय पुलिस कोई कोर कसर नही रख छोड़ना चाहती।

No comments:
Post a Comment