अनूप मिश्रा (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
पयागपुर, बहराइच (उ0प्र0)। बिशेश्वरगंज थाना अंतर्गत घनुही चौकी के पास एक तेज रफ्तार बाइक के पेड़ से टकराने पर युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद सीएचसी इकौना रेफर कर दिया गया गया है। घायल की पहचान बृजेश कुमार पुत्र प्रेमनाथ निवासी महादेव जगदीश थाना इकौना जनपद श्रावस्ती व नीरज कश्यप पुत्र मूसे निवासी राजपुरवा थाना बिशेश्वरगंज जनपद बहराइच के रूप में हुई है।बृजेश कुमार पुत्र प्रेमनाथ निवासी महादेव जगदीश थाना इकौना जनपद श्रावस्ती किसी रिश्तेदार के घर जा रहा था। वही घनुही बिलरवा मार्ग के पास उसने बाइक से नियंत्रण खो दिया और वह विपरित दिशा में एक पेड़ से जा टकराया। घटना के बाद पहुंचे घनुही चौकी प्रभारी राजेश दुबे ने तुरंत वाहन की व्यवस्था कर घायल को पीएचसी घनुही पहुंचाया यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे सीएचसी इकौना जनपद श्रावस्ती भेज दिया।

No comments:
Post a Comment