Friday, November 15, 2019

मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ : राम आसरे वर्मा, SDM

डॉ0 शकील अंसारी (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
नानपारा, बहराइच (उ0प्र0)। बाबागंज चरदा चौराहे पर न्यू मीडिया हाउस का उदघाटन करते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी अरूण चन्द ने कहा कि समाज की हर समस्या की जानकारी पत्रकार ही देता है। शासन प्रशासन को भी समाज की समस्या के बारे मे मीडिया ही बताता है। उन्होंने कहा कि अग्रेजो के जमाने मे राजाराम मोहन राय भी पत्रकार ही थे। पत्रकारो को राग द्वेष से रहित होकर कलम चलानी चाहिए।  
उपजिलाधिकारी नानपारा राम आसरे वर्मा ने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ है। पत्रकारो की समाज मे बहुत बड़ी भूमिका है। समाज के उत्थान के लिए लिखना चाहिए। इस अवसर पर रूपईडीहा प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार पाण्डेय, चौकी इंचार्ज बाबागंज सोमपाल गंगवार, ब्लॉक  प्रमुख प्रतिनिधि हरीशचन्द, जिला पंचायत सदस्य संदीप जायसवाल, संतोष सिंह, बद्री सिंह, अमित त्रिपाठी, लाल जी, मनीराम शर्मा, भुवन भास्कर वर्मा, रावेद्र शर्मा, रूद्रप्रसाद मिश्रा, कौशलेन्द्र भूषण पाण्डेय, आशुतोष मिश्रा, विनोद कुमार गिरी, शकील कुरेशी, सरोज मिश्रा, जगराम वर्मा, राम वचन आर्य, राम सूरत यादव, व राम दीन गौतम आदि लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन न्यू मीडिया हाउस प्रभारी  सन्तोश मिश्र ने किया।

No comments:

Post a Comment