गौरव शर्मा (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
कलीनगर, पीलीभीत (उ0प्र0)। यूपी की जनपद पीलीभीत के तहसील कलीनगर में 26 नवंबर को भारतीय संविधान दिवस के शुभ अवसर पर विद्यालय शिव आदर्श शिक्षा निकेतन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें संविधान के महत्व एवं सामाजिक व्यवस्था में योगदान के बारे में बच्चों को बताया गया, कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक देव स्वरूप आर्य, अध्यापक प्रेमपाल, विराग त्रिवेदी, प्रमोद कुशवाहा मंजू सिंह, शिखा मिश्रा सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

No comments:
Post a Comment