संदीप कुमार चौधरी (NNI Coverage जनपद ब्यूरो)
कुशीनगर, उ0प्र0। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर विनोद कुमार मिश्र के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर गौरव वंशवाल के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी कसया कुशीनगर के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक हाटा मय हमराह व स्वाट टीम के आरक्षियों के साथ क्षेत्र में मौजूद था कि सूचना मिली कि दो संदिग्ध व्यक्ति चोरी की दो मोटर साईकिल के साथ देवरिया की तरफ से हाटा की तरफ आ रहे हैं, कि मुखवीर की सूचना पर विश्वास करके हाटा से गौरी बाजार रोड पर स्थित देवरिया मोड के पास घेराबन्दी किये कि थोडी देर बाद दो संदिग्ध व्यक्ति मोटरसाईकिल सहित अंधेरे में आते दिखाई दिये जिन्हे घेरकर समय करीब बीती दोपहर 03.30 बजे पकड लिया गया।
हिकमत अमली से पूछताछ से अभियुक्त 1. अल्फाज पुत्र मीरहसन सिद्दीकी नि0 टीला टाली थाना रामपुर कारखाना जनपद देवरिया, 2.अमित यादव पुत्र स्व0 रामप्रीत यादव नि0 सुकरौली थाना खुखुन्दू जनपद देवरिया हा0मु0 विशुनपुर भरत राय थाना रामपुर कारखाना जनपद देवरिया के पास से बरामद दोनो मोटर साइकिलें चोरी की बतायें तथा अभियुक्त अल्फाज की जामा तलाशी से उसके पास से एक अदद अवैध कट्टा 315 बोर मय एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ व पुनः कडाई से पूछताछ करने पर अभि0गण द्वारा पूछताछ पर चोरी की दो बुलेट क्रमशः ग्राम टीला टाली थाना क्षेत्र रामपुर कारखाना जनपद देवरिया से अभि0 अल्फाज द्वारा अपने घर से बरामद कराया तथा एक चोरी की बुलेट को ले जाते समय रास्ते मे तेल समाप्त होने पर ग्राम सेमरहिया बेलवा बाजार थाना क्षेत्र रामपुर कारखाना जिला देवरिया से अभियुक्तगण की निशानदेही पर बरामद किया गया, मोटर साइकिलो पर गलत नम्बर प्लेट लगा हुआ पाया गया। जिसके आधार पर मु0अ0सं0 467/19 धारा 41,411,414,419,420 भा0द0वि0 व अल्फाज को मु0अ0सं0 468/19 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

No comments:
Post a Comment