Tuesday, December 24, 2019

27 दिसम्बर तक बाधित रहेगी कैसरगंज क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति

कैलाश नाथ राना (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
कैसरगंज, बहराइच (उ0प्र0)। अधि.अभि. विद्युत कैसरगंज द्वारा जानकारी दी गयी है कि क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति में सुधार हेतु 132 के.वी. विद्युत उपकेन्द्र के निर्माण का कार्य कराया जा रहा है। जिस कारण परिसर में पूर्व से स्थापित 33/11 के.वी. विद्युत उपकेन्द्र कैसरगंज को स्थानान्तरित कर परिसर के बाहर किया जाना है। इस कार्य के पूर्ण होने में लगभग 04 दिवस का समय लगने की संभावना है। इस कारण कैसरगंज क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति 27 दिसम्बर 2019 तक आंशिक रूप से एवं विषम परिस्थितियों में अधिक समय के लिए भी बाधित रह सकती है।

No comments:

Post a Comment