संदीप कुमार चौधरी (NNI Coverage जनपद ब्यूरो)
कुशीनगर, उ0प्र0। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज के नेतृत्व* में अवैध गोवंशीय पशुओ की तस्करी की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना तरया सुजान पुलिस टीम द्वारा *एक कन्टेनर न0 UP75 AM 1941 से कुल 30 राशि गोवंशीय पशु थे जिसमें 02 गोवंशीय पशु मृतक, 28 जीवित व एक अदद ट्रक UP 36 T 0944 से 19 राशि गोवंशीय पशु थे जिसमें 03 मृतक व 16 जीवित मिलें कुल 49 गोवंशीय पशु बरामद हुये जिसमें 05 गोवंशीय पशु मरे हुये व 44 राशि गोवंशीय पशु जीवित मिले।* उपरोक्त ट्रको को स्कोर्ट कर रही एक अदद बोलेरो गाडी UP 44 Z 8809 की बरामद कर 05 नफर अभियुक्त 1.असलम पुत्र सर्फुद्दीन साकिन मटौली थाना मटौली जिला लखीमपुर खीरी, 2.नजीर पुत्र हजारी साकिन मटौली थाना मटौली जिला लखीमपुर खीरी, 3.मुहम्मद मुनीर पुत्र मु0 रमजान साकिन गंगागंज जिला गोसाईगंज जनपद लखनऊ, 4.साजिद पुत्र जफर खाँ साकिन वसी चुन्दीयारी साकिन झिन्जाना जिला शामली, 5.अमरजीत पुत्र जयनरायन सिंह साकिन जमुआरी थाना मुसाफिरखाना जिला अमेठी की गिरफ्तारी के साथ चालक असलम के पास से एक अदद कट्टा व एक अदद जिंदा कारतूस की बरामद करने में सफलता प्राप्त की। बरामदगी व गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर *मु0अ0सं0 522/19 धारा 419,420,429 भादवि व 3/5A/8 गोवध अधिनियम व 11 पशु क्रुरता अधिनियम व मु0अ0सं0 523/19 धारा 3/25 आर्म्स* एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
*बरामदगी का विवरण-*
1.एक अदद कन्टेनर यूपी 75 एम 1941 से 30 राशि गोवंशीय पशु जिसमें 02 मरे हुये 28 जीवित
2.एक अदद ट्रक यूपी 36 टी 0944 से 19 राशि गोवंशीय पशु जिसमें 03 मरे हुये 16 जीवित
3.एक अदद बोलेरो यूपी 44 जेड 8809
4. 49 राशि गोवंशीय पशु जिसमें 05 राशि मरे हुये व 44 राशि जीवित
5.एक अदद तमन्चा व एक अदद जिन्दा कारतूस

No comments:
Post a Comment