Friday, December 20, 2019

एसएसबी का 56 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

डॉ0 शकील अंसारी (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
नानपारा, बहराइच (उ0प्र0)। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 19 दिसंबर गुरुवार  को 42 वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल मुख्यालय अगैय्या नानपारा मे कार्यवाहक कमांडेंट शैलेश कुमार के नेतृत्व मे बड़े ही हर्ष के साथ केक काटकर "सशस्त्र  सीमा बल का 56 वा स्थापना दिवस मनाया गया। इस आयोजन के दौरान मित्र राष्ट्र नेपाल ए.पी.एफ.के निरीक्षक ओरेम तमांग, योगेन्द्र शाई एन.जी.ओ शक्ति समूह की क्षेत्रीय अधिकारी निर्मला पौडेल, जिलाधिकृत सुनीता चौधरी व देहात एनजीओ के कोऑर्डिनेटर हसन फिरोज़, उप कमांडेंट विजेंद्र कुमार, उप कमांडेंट चिकित्सा डॉक्टर नवीन, डॉक्टर के. डी. कामले उपस्थित रहे।
इस अवसर पर हाजी मोहम्मद यूसुफ इंटर कॉलेज बाबागंज के बच्चों ने स्वागत गीत व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए ।
भारत सरकार के निर्देशानुसार एक भारत श्रेष्ठ भारत विषय पर देहात एनजीओ की टीम के बच्चों ने बहुत ही उम्दा नाट्य की प्रस्तुति दी। तथा वाहिनी में मौजूद बल कर्मियों के बच्चों ने कार्यक्रम दिखाए। 42 वाहिनी की महिला आरक्षी प्रिया झा , प्रमोद, सहायक उपनिरीक्षक भरत भूषण ने एकल गायन व जयराम यादव, जीवन भोकिया नायक ने देश भक्ति गीत पर डांस प्रस्तुत किया।वा हिनी के स्वान दल ने अपनी कला से सभी का मनोरंजन कराया। इस मौके पर वाहिनी की आपदा प्रबंधन टीम ने भी आपदा मे बचाव के गुर सिखाए। महिलाओं ने म्यूजिकाल चेयर प्रतियोगिता मे भाग लिया जिसमे प्रथम, द्वितीय, व तृतीय सीमा, सरोज व सुनीता रही। छोटे बच्चों के लिए जलेबी रेस कराई गई जिसमे प्रथम, द्वितीय व तृतीय सूर्यांश, रितेश व प्रीति रही। अंत मे सभी प्रतिभागियों को मेडल प्रशस्ति पत्र व गिफ्ट्स देकर पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम के समापन पर कार्यवाहक कमांडेंट शैलष कुमार ने संक्षिप्त एसएसबी के कार्य को बताया कि एसएसबी गठन का 1963 मे हुआ और एसएसबी मुख्य रूप इंडो नेपाल व इंडो भूटान बॉर्डर के साथ साथ पूरे भारत मे लॉ एंड ऑर्डर ड्यूटी , इलेक्शन ड्यूटी भी करती है। तत्पश्चात फ़ौजी बड़े खाने के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। पूरे कार्यक्रम मे मंच का संचालन शैलेंद्र त्रिपाठी ने किया। इस मौके पर वाहिनी के सभी अधिकारी गण अधीनस्थ अधिकारी गण, जवान व उनका परिवार मौजूद रहा।

No comments:

Post a Comment