डॉ0 शकील अंसारी (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
नानपारा, बहराइच (उ0प्र0)। एस.एस.बी. मुख्यालय अगैय्या में 59वीं वाहिनी का सातवा स्थापना दिवस बडे़ ही धूम धाम से मनाया गया।
कार्यक्रम की शुरूआत उपमहा निरीक्षक एस.एस.बी. लखीमपुर खीरी अभिषेक पाठक ने केक काटकर की। समारोह की अध्यक्षता 59वीं वाहिनी के कमान्डेन्ट उदय प्रताप सिंह ने की। समारोह के कार्यवाहक कमान्डेन्ट 42वीं वाहिनी शैलेश कुमार, उप कमान्डेन्ट शेखर बजाज वैभव सिंह, मेजर डाक्टर नवीन कुमार और डा0 के0डी0 कामले ने मौजूद लोगो को एस.एस.बी. के कार्य उद्देश्य और भर्ती के तरीके बताने के साथ-साथ बीते वर्षों में किये गये कार्यो को विस्तार से बताया।
कार्यक्रम में एस.एस.बी. सहित निकटवर्ती विद्यालयों के बच्चों में विभिन्न प्रकार की दौड़, कूद और सांस्कृतिक नाटक, नृत्य तथा गायन का कार्यक्रम प्रस्तुत हुआ। सिद्धांत, केदार, आशीष का जलेबी रेस, सिद्धान्त, एन्जल सिंह तथा परी का नीबू रेस और शालिनी, प्रीति और बाबिता का सुई धागा कार्यक्रम बहुत ही सराहनीय रहा। कार्यक्रम में सशस्त्र सीमा बल के परिजनो सहित क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment