डॉ0 शकील अंसारी (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
नानपारा, बहराइच (उ0प्र0)। भारत नेपाल सीमा पर तस्करी का कार्य जोरों पर है। बीते 13 दिसंबर की रात को लगभग 09 बजे थाना रूपईडीहा प्रभारी निरीक्षक मनीष पांडेय उपनिरीक्षक रामकेश यादव, आरक्षी अंशु दुबे, दिलीप कुमार, महिला आरक्षी अमृता यादव व एसएसबी 42वीं वाहिनी निरीक्षक रंजीत कुमार, मुख्य आरक्षी कोमल सिंह,आरक्षी सामान्य सुभाष वर्मा, महिला आरक्षी सामान्य रंजू कुमारी के साथ संयुक्त रूप से मादक पदार्थ तस्करी की सघन चेकिंग अभियान के तहत सीमा पर आने जाने वाले वाहनो व व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे तभी कस्बा रूपईडीहा स्थित असेम्बली गाड आफ चर्च स्कूल के पास समय 04 संदिग्ध नेपाली महिला मान कुमारी घर्ती पत्नी दीपेन्द्र घर्ती निवासी सितगंगा नगरपालिक नं0 9 थाना संधिखडका जिला अर्धाखांची नेपाल के पास से 08 किलो 100 ग्राम चरस एवं उमाला बुढा मगर पत्नी रामु पुन निवासी राप्ती गाव पालिका 3 जिला डांग नेपाल के पास 05 किलो 800 ग्राम चरस, सीता घर्ती पत्नी कुमार घर्ती निवासी लाल मटिया वार्ड नं0 08 जिला डांग नेपाल के पास से 04 किलो 90 ग्राम तथा लाल कुमारी पत्नी देव प्रसाद निवासी भशुलिया वार्ड नं0 9 जिला डांग नेपाल के पास से 02 किलो 800 ग्राम चरस बरामद हुआ। चारो नेपाली महिलाओं के पास कुल 20 किलो 790 ग्राम बरामद चरस हुआ। बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय कीमत छः करोड़ तेईस लाख सत्तर हजार बताई जा रही है। इस संबन्ध में बरामद चरस को जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है तथा गिरफ्तार चारों नेपाली महिला तस्करों को जेल भेज दिया गया है।

No comments:
Post a Comment