अखिलेश श्रीवास्तव (NNI Coverage जनपद ब्यूरो)
बहराइच, उ0प्र0। उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद की नानपारा तहसील क्षेत्र में ग्राम इस्लामनगर बंजारन टांडा नई बस्ती दा0 नानपारा देहाती थाना कोतवाली क्षेत्र नानपारा का रहने वाला किशोर मोसिन उर्फ इस्लाम पुत्र जमील 13 मई 2013 को अचानक गायब हो गया, उस समय उसकी उम्र करीब 13 वर्ष थी जबकि वर्तमान में उसकी आयु करीब 20 वर्ष होगी, वह टीशर्ट व पैंट पहने हुए था शरीर से हृष्ट पुष्ट था। उसके गाल पर कटे का निशान है।
मोसीन उर्फ इस्लाम के चाचा हसन अली पुत्र छुन्ना ने बताया कि 2013 में गुमशुदा होने पर उसकी तलाश तबसे अब तक बराबर अपने संबंधियों एवं जानी पहचानी जगहों पर की जाती रही लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया। उन्होंने यह भी बताया कि उनका गुमशुदा भतीजा पास ही के नानपारा देहाती में कमरुद्दीन के भट्ठे पर काम करता था जहां एक और करीब 35 वर्षीय व्यक्ति इमरान भी रहता था जो खुद को पीलीभीत जनपद निवासी बताता था, बाद में वे दोनों साथ मे करीब दो महीने रिक्शा भी चलाये लेकिन 13 मई 2013 को दोनों साथ साथ ही अचानक गुम हो गए। गुमशुदा मोसीन उर्फ इस्लाम के माँ बाप दोनों मन्दबुद्धि हैं इसलिए अपनी जिम्मेदारी समझते हुए अब चाचा हसन अली ने ही उसे ढूंढने के लिये गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराने की कवायद शुरू की है। लोगों से उनकी अपील है कि गुमशुदा मोसीन उर्फ इस्लाम के बारे में कोई जानकारी होने पर 9721011926 या 8506947859 नम्बर पर सूचित करें या उसकी सटीक जानकारी देने वाले या ढूंढकर लाने वाले को उचित इनाम भी दिया जावेगा। फिरहाल 6 साल पहले गुमशुदा मासूम मोसीन उर्फ इस्लाम के माँ बाप की थकी आंखें अभी भी उसके वापस आने का इंतजार कर रही हैं कि कब उनका लाल घर आकर उन्हें गले लगा ले?



No comments:
Post a Comment