अनूप मिश्रा (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
पयागपुर, बहराइच (उ0प्र0)। पुलिस प्रशासन द्वारा छह दिसंबर को लेकर सर्तकता बरतने के आदेश के क्रम में बृहस्पतिवार को दो बजे बिशेश्वरगंज थाने में पुलिस ने जनप्रतिनिधियों के साथ शांति बनाए रखने के लिए बैठक आयोजित की। थाना प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र राय की अध्यक्षता में सभी को शांति बनाए रखने में पुलिस के सहयोग की बात कही गई।
थाना प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र राय ने क्षेत्र के गणमान्य लोगों को शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि छह दिसंबर को क्षेत्र में शांति कायम कर आपसी प्यार और भाईचारे का परिचय देंगे। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया में फर्जी मैसेज वायरल करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही। इस दौरान कैलाश नाथ दूबे, अनिरुद्ध प्रसाद तिवारी, जय प्रकाश शुक्ल, पी डी सिंह, माधव राज शुक्ल, विजय शंकर दूबे, लल्लन पांडे, संतोष तिवारी, पप्पू गुप्ता, गुड्डू सिंह, अखिलेश पांडेय सहित कई लोग मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment