कैलाश नाथ राना (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
कैसरगंज/जरवल(बहराइच) उ0प्र0। विकास खण्ड मुख्यालय पर राज्य पोषण मिशन के तहत विद्यालय न जाने वाली किशोरियों को तीन दिवसीय प्रशिक्षण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी कैसरगंज रामजीत मौर्य ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम बाल विकास परियोजना अधिकारी रुपाली सिंह के नेतृत्व में हुआ ।बाल विकास परियोजना अधिकारी रुपाली सिंह ने मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी रामजीत मौर्या को पुष्प देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी रामजीत मौर्य ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व बालिकाओ को कुपोषण के प्रति जागरूक किया। उन्होंने सम्बोधित करते हुए कहा कि खाने में हरी सब्जी , पत्तेदार सब्जी , फल , दूध का सेवन करना चाहिए जिससे विटामिन भरपूर मात्रा में मिल सके तभी बच्चों का शारीरिक विकास व मानसिक विकास बेहतर हो सकेगा । बाल विकास परियोजना अधिकारी रुपाली सिंह ने भी कुपोषण के बारे विधिवत जानकारी दी। इस मौके पर रिंकू जायसवाल, नीलम सिंह , रीता यादव , अंजली , सुनीता मिश्रा , नीतू सिंह , शीलू सिंह , रेखा श्रीवास्तव , सम्मोनिशा , अर्चना श्रीवास्तव , कुसुम वर्मा , मीरा , आदि समस्त कार्यकत्री मौजूद रही।

No comments:
Post a Comment