अनूप मिश्रा (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
पयागपुर, बहराइच (उ0प्र0)। निदेशालय बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार निदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा बाल विकास परियोजना अधिकारी बाराबंकी अनूप कुमार श्रीवास्तव को विकास क्षेत्र के 10 आंगनवाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए थे। जिसके क्रम में सोमवार को क्षेत्र के 10 आंगनवाड़ी केंद्रों में निगोह प्रथम, खानपुर मल्लोह प्रथम, नेवलापुर प्रथम, बंजरिया द्वितीय, कंछर द्वितीय व चतुर्थ, बनधुरा द्वितीय जोकहा प्रथम, खजुरार द्वितीय, ककरा मोहम्मदपुर प्रथम आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान निरीक्षण अधिकारी श्री श्रीवास्तव के साथ मुख्य सेविका नूतन सिंह व सहाना बेगम मौजूद रही।
निरीक्षण अधिकारी ने ऑनलाइन मोबाइल से फीडिंग 0 से 3 वर्ष के बच्चों तथा 7 माह से 3 वर्ष की के बच्चों व गर्भवती धात्री महिलाओं, गृह भ्रमण आदि की जानकारी ली, बचपन दिवस, लाडली दिवस, गोद भराई, सुपोषण स्वास्थ्य मेला तथा सामुदायिक आधारित गतिविधियों का अवलोकन भी किया तथा मिड-डे-मील गर्म भोजन, पोषण वाटिका, अभिलेखों का रखरखाव आदि की जानकारी ली, जिसे देख कर संतुष्ट दिखे।



No comments:
Post a Comment