अखिलेश श्रीवास्तव (NNI Coverage जनपद ब्यूरो)
बहराइच, उ0प्र0। अंतराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के अवसर पर एक्शनएड और ब्रिटिश हाई कमीशन के तत्वाधान में किसान महाविद्यालय में बाल श्रम एवं मानव तस्करी विषय पर एक गोष्ठी एवं व्यख्यान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन नई पहल के जिला समन्वयक विजय कुमार शुक्ल ने किया और बाल श्रम एवं मानव तस्करी के साथ साथ मानवाधिकार पर विचार बीच - बीच में बच्चों के सामने रखा।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ एस सी त्रिपाठी ने मानवाधिकारों पर छात्रों को विस्तृत जानकारी प्रदान की। स्टार अभियान के जिला समन्वयक अब्दुल कादिर ने बाल विवाह,बाल श्रम एवं मानव तस्करी के कानूनी प्रावधानों के बारे छात्रों को जागरूक किया।महाविद्यालय के प्रबंधक मेजर डॉ एस पी सिंह ने बच्चों के साथ अपने विचार साझा करते हुए मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक करते हुए देश की अखंडता एवं सम्प्रभुता की रक्षा के लिए युवावों के आह्वान किया और कहा कि समाज के दबे कुचले एवं मुख्य धारा से लग हो चुके लोगों को समाज के मुख्य धारा में लाना ही आज की इस गोष्टी के मुख्य प्रयोजन है इस अवसर पर व्याख्यान प्रतियोगिता में कुमारी ज्योति पांडेय को प्रथम स्थान मोहिनी वर्मा को द्वितीय तथा कविता अवस्थी को तृतीय पुरस्कार महाविद्यालय के प्रबंधक मेजर सिंह के कर कमलों द्वारा प्रदान किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता मेजर डॉ एस पी सिंह जी ने किया ।इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के 250 बच्चों के साथ प्राचार्य डॉ एस सी त्रिपाठी, उप प्राचार्य मो उस्मान ,डॉ प्रभात कुमार सिंह,डॉ अजय सिंह,संतोष सिंह,सूर्यभान रावत अभय राज श्रीवास्तव,उत्कर्ष श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment