युसुफ अंसारी (NNI Coverage संवाददाता)
निघासन खीरी (उ0प्र0)। कस्बे में सोशल मीडिया पर जैसे ही निघासन को नगर पंचायत का दर्जा मिलने की खबर चलते ही पूरे कस्बे में खुशी की लहर दौड़ गई। कस्बे में जैसे ही नगर पंचायत का केबिनेट में मंजूरी होते ही पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल बना रहा। और भाजपा कार्यकर्ता ढोल नगाड़े के साथ खुशी जाहिर करते हुए एक दूसरे को मिठाई खिलाई और खीरी सांसद अजय मिश्र टेनी को सभी कार्यकर्ताओं ने धन्यवाद दिया।
सभी क्षेत्रीय लोग खीरी सांसद की काफी सराहना की। पूर्व विधान सभा प्रभारी कनक पाल सिंह राणा ने बताया कि नगर पंचायत दर्जा की सबसे पहले समाज सेवी स्व:डा०इन्द्रदेव त्रिपाठी ने अलख जगाई थी जो खीरी सांसद के द्वारा पूर्ण हुई।जिससे आज उनकी आत्मा को शांति मिली होगी।और जिससे निघासन वासिंयों को वर्षों से जो अभिलाषा थी वह आज पूर्ण हुई। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष दयाशंकर मौर्य, कनक पाल सिंह राणा,पूर्व मंडल अध्यक्ष,नगेंद्र सिंह सेंगर,मंडल अध्यक्ष प्रज्ञानन्द श्रीवास्तव, हरीश पाण्डेय, महेश गुप्ता,मोनू दीक्षित, रतीराम लोधी,विपिन मौर्या,अभिलेख वर्मा,अनुज वर्मा,आयुष पाण्डेय, कौशल शुक्ला आदि काफी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment