डॉ0 शकील अंसारी (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
नानपारा, बहराइच (उ0प्र0)। क्षेत्र में हुई बरसात और ओलावृष्टि से जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। फसलों को नुकसान पहुंचा है। तापमान में गिरावट से ठिठुरन बढ़ गयी है जिससे लोग घरों में दुबक गये हैं। गन्ना, सरसों, आलू समेत सब्जी वाली फसलों को नुकसान पहुंच रहा है । रुक रुक कर हो रही बारिश के चलते खेतों में गेहूं की बुआई का कार्य ठप हो गया है। तेज हवा के चलते गन्ने और सरसों की तैयार फसल खेतों में बिछ गई है। इससे किसानों को नुकसान हो रहा है और अन्नदाता पर मौसम की मार पड़ी है।
गुरुवार की शाम से बूंदाबांदी शुरू हो गई देर रात बारह बजे के बाद से तेज हवाओं के साथ झमाझम बरसात और कुछ जगह ओलावृष्टि हुई। खराब मौसम को देखते हुए नानपारा के उप जिलाधिकारी रामआसरे वर्मा ने तहसीलदार दिनेश सिंह को रैन बसेरा की व्यवस्था सही कराने के निर्देश दिए तहसीलदार ने सभी रेन बसेरा की व्यवस्था शुक्रवार की शाम तक दुरुस्त कराई एसडीए के निर्देश पर 8 स्थानों पर अलाव की व्यवस्था कराई गई तथा गरीबों को जाड़े से बचने के लिए कंबल वितरण किया गया तहसीलदार और एसडीएम ने जगह-जगह लोगों को ढूंढ कर कंबल बांटे रात्रि में उपजिलाधिकारी ने रैन बसेरों एवं और अलाव की व्यवस्था का जायजा लिया।




No comments:
Post a Comment