अनूप मिश्रा (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
पयागपुर, बहराइच (उ0प्र0)। विकास खण्ड क्षेत्र बिशेश्वरगंज अंतर्गत मोबाइल नेटवर्क की बदहाल व्यवस्था पर संबंधित अधिकारियों द्वारा महीनों से कार्यवाही सुनवाई के शब्दों के साथ अब सही हो जाने की सफाई पेश की जा रही है, कमियों को दुरुस्त किये जाने का दावा किया जा रहा है उसके बाद भी क्षेत्र के सभी मोबाइल नेटवर्क अस्तव्यस्त चल रहा है। काल दर महंगा हो जाने के बावजूद नेटवर्क सेवा बेहतर के बजाय बदतर हो गया है ।देर से कॉल मिलने और कॉलड्राप होने की शिकायतों के साथ यदि नंबर लग भी जाता है तो बात नहीं हो पाती है,जवाब में नेटवर्क एरिया से बाहर है या उपभोक्ता का नंबर आउट ऑफ सर्विस आदि बताया जाता है। यही नही पैकेज में मिलने वाली इंटरनेट सेवाएं भी प्रभावित हैं। स्पीड नहीं मिलने और डाउनलोड स्लो होने से ग्राहक परेशान हैं, स्थानीय स्तर पर कंपनी के प्रतिनिधि उनकी शिकायतों को अनसुना कर रहे हैं।क्षेत्र में सबसे अधिक नंबर जियो कंपनी के ही हैं कुछ उपभोक्ता जियो टावर लगने के बाद उससे प्रभावित होकर अन्य कम्पनी के सिम को जियो में पोर्ट करा लिया है, प्रवक्ता राजकुमार शुक्ल नें बताया कि मैंने कई बार शिकायत की परंतु हर बार सही हो जाने का आश्वासन मिलता है। क्षेत्र के ध्वस्त नेटवर्क से परेशान उपभोक्ताओं में अन्नू मिश्रा चन्द्र प्रकाश अभिषेक कुमार पाठक शिवओम सुनील रक्षाराम यादव गंगा राम मौर्या विक्रम मिश्रा ननके वर्मा आदि लोगों ने ध्वस्त नेटवर्क से जल्द निजात न मिलने पर अन्य कम्पनियों में पोर्ट कराने की बात कही है । प्राप्त सूचनानुसार त्रस्त उपभोक्ताओं नें प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र राय से इस बावत शिकायत की, निरीक्षक नें मामले को संज्ञान में लेकर संबंधित जिम्मेदारों से उक्त शिकायत को गंभीरता से लेने की बात की एवँ आक्रोशित उपभोक्ताओ को भी समझाया । बता दें कि अगर 6 महीनों से प्रकाशित खबर को क्लस्टर हेड करूणा रमन शर्मा संज्ञान में ले लेते तो आज प्रभारी निरीक्षक को जद्दोजहद न करनी पड़ती और निरीक्षक का समय निरर्थक न जाता। उपर्युक्त तथ्यों पर जियो रिलायंस क्लस्टर हेड करुणा रमन शर्मा समस्या का समाधान होने का लगातार महज़ दावा कर रहे हैं जबकि धरातल पर हकीकत कुछ और है।

No comments:
Post a Comment