सरफराज अहमद सिद्दीकी (NNI Coverage नगर संवाददाता)
नानपारा नगर, बहराइच (उ0प्र0)। ग्यारहवीं शरीफ के मौके पर दरगाह गौसिया मोहल्ला किला वक़्फ़ बोर्ड नम्बर 50 नानपारा में ग्यारहवीं शरीफ बड़े ही धूम धाम से मनायी गयी जिसमे नानपारा शहर और दूर दराज के अकीदत मन्दो ने अपनी अपनी आस्था जताई और दरगाह पर हर मजहब के लोगों ने चादर पोसी क़ुरान खानी और फातिया की।
ग्यारहवी शरीफ के खुशनुमा माहौल को बरकरार रखने में नगर नानपारा प्रशासन का काफी सहयोग रहा तथा आवाम नानपारा की तरफ से दो दिनों तक लग्गरे आम चला। ग्यारहवीं शरीफ में इंतजामिया कमेटी के सदस्य कलाम हुसेन, नसीम चौधरी नानपारा नगर के चेयरमैन अब्दुल मोहिद, राजू, डॉक्टर खबीर, हाजी इंकलाब, आफताब, पप्पू बाबा, आरिफ, हलीम अंसारी, नदीम आदि लोगों का काफी सहयोग रहा।



No comments:
Post a Comment