अनूप मिश्रा (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
पयागपुर, बहराइच (उ0प्र0)। भाजयुमो के ग्राम स्वराज अभियान के तहत बिशेश्वरगंज के दिगितपुरवा ग्राम सभा में सरकार की योजनाओं से लाभान्वित लोगों से सम्पर्क किया व ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं की जानकारी भाजयुमो जिलाउपाध्यक्ष आनन्द पाण्डेय ने दी।

सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का गाँव की जनता को मिल रहा सीधा लाभ - आनन्द पाण्डेय
भाजयुमो प्रदेश नेतृत्व के आवाह्न पर ग्राम स्वराज अभियान के तहत भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष आनन्द पाण्डेय ने बिशेश्वरगंज के ग्राम सभा दिगितपुरवा के विभिन्न मजरों में प्रवास कर ग्रामीणों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा सरकार की योजनाओं से लाभान्वित लोगों के घर घर जाकर योजनाओं हकीकत भी जानी। उन्होंने ग्राम पंचायत अधिकारी रवींद्र यादव को मौके पर बुला कर सरकार द्वारा चलाई जा रही प्रधानमंत्री आवास शौचालय आदि योजनाओं की समीक्षा भी की। इस अवसर पर श्री पाण्डेय ने कहा कि हमारी सरकार गाँव के आमजनमानस के लिए कार्य कर रही है। सरकार आजादी के बाद से अब तक विकास से वंचित लोगों को मुख्यधारा में लाने के लिए विभिन्न जनहितकारी योजनाएं चला रही है। पार्टी और सरकार बराबर लोगों के बीच जाकर योजनाओं के हकीकत की समीक्षा भी करा रही है। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता विजय शंकर द्विवेदी प्रधान प्रतिनिधि राम प्रवेश द्विवेदी प्रधान प्रतिनिधि डोलकुंवा सन्तोष तिवारी अनिल द्विवेदी पवन चौबे अनुज पाठक राम सजन सागर प्रसाद चुन्नी लाल सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment