ब्रहमपाल सिंह यादव (NNI Coverage मण्डल ब्यूरो)
जमुनियां खास (पीलीभीत/बरेली मण्डल) उ0प्र0। थाना माधोटांडा क्षेत्र के गांव ककरौआ निवासी हरिशंकर पासवान गरीव परिवार से होने के कारण मेहनत मजदूरी करके अपने बच्चों का पालन पोषण करता था बीते लगभग डेढ़ माह से अपने साथियों के साथ मज़दूरी करने हरियाणा गया था बृहस्पतिवार शाम को हरियाणा से वापस अपने गाँव ककरौआ आ गया था तभी परिवार के लोगो ने किसी रिश्तेदार को पीलीभीत अस्पताल में भर्ती होना बताया तभी हरिशंकर शुक्रवार को पीलीभीत से मरीज को देख कर वापस आते वक्त रास्ते में ग्राम खासपुर अपने मौसा श्यामविहारी के यहा रूक गया वहा से खाना खाने के बाद शाम लगभग 8 बजे अपने घर ककरौआ को बाइक से रबाना हो गया वहा से लगभग पांच सौ मीटर की दूरी पर पहुचे ही माधोटांडा पीलीभीत रोड पर खड़ा पिंचर ट्रक से बाइक टकरा गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया सूचना पर जमुनियां पुलिस का स्टाप घटना स्थल पर पहुच गया 108 एम्बुलेंस की मदद से उसको आनन फ़ानन में जिलाअस्पताल में भर्ती क्या जहा डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

No comments:
Post a Comment