Thursday, December 5, 2019

सड़क दुर्घटना : गन्ना लदे ट्रैक्टर ट्राली से कुचल कर युवक की मौत

डॉ0 शकील अंसारी (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
नानपारा, बहराइच (उ0प्र0)। मटेरा चौकसाहार के नऊवन पुरवा तिगडा़ निवासी जमील पुत्र मैकू उम्र 20 वर्ष मोटरसाईकिल से अपने रिस्तेदारी धनावा मे मिट्टी मे शामिल होने जा रहा था तभी गुजराती पुरवा शिवपुर बाँध पर गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राली को ओवर टेक करते हुए निकलने पर चपेट में आने से मौके पर मौत हो गयी और साथ में अन्य परिवार के लोग घायल हो गये ग्रामीणों की सूचना पर  खैरीघाट पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेते हुए ट्रैक्टर ट्राली को भी बरामद कर लिया है थाना  खैरीघाट के चौकसाहार नऊवन पुरवा तिगडा़ निवासी जमील परिवार के अन्य सदस्यों के साथ धनावा मे रिस्तेदार के यहाँ मिट्टी मे शामिल होने जा रहे थे तभी गन्ना लदे ट्रैक्टर ट्राली को क्रास करते समय  चपेट मे आने से मौत हो गयी किसान गन्ना नानपारा सुगर फैक्ट्री को ला रहा था खैरीघाट पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्मास्टम के लिये भेज दिया है गन्ना लदे ट्रैक्टर ट्राली को भी कब्जे मे ले लिया है घर वालों का रो रोकर बुरा हाल है।

No comments:

Post a Comment