Tuesday, December 10, 2019

हितधारकों के साथ परिचयात्मक बैठक का आयोजन, लिया भाग

अनूप मिश्रा (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
पयागपुर, बहराइच (उ0प्र0)। जिला विकास अधिकारी/जिला प्रोबेशन अधिकारी की अध्यक्षता  में आर्केड मैरिज हॉल, मोहम्मद नगर में केयर इंडिया एवं जिला बाल संरक्षण इकाई के सहयोग से ग्राम सभा स्तरीय बाल संरक्षण समिति गठन/पुनर्गठन करने हेतु सम्बंधित सभी हितधारकों के साथ परिचयात्मक बैठक का आयोजन किया गया. इस बैठक का उद्देश्य ग्राम सभा स्तरीय बाल संरक्षण समिति गठन हेतु कार्य योजना बनाना एवं जल्द से जल्द समिति का गठन कर बच्चों से सम्बंधित समस्याओं का निवारण करना है।
इस बैठक में केयर इंडिया की ओर से राज्य परियोजना प्रबंधक डॉ. वंदना मिश्रा एवं उनकी जिला स्तरीय टीम, जिला विकास अधिकारी/जिला प्रोबेशन अधिकारी श्री राजेश कुमार मिश्रा, बाल संरक्षण अधिकारी सेविका मौर्या, जिला समन्यवयक नीलम शुक्ला, केयर इंडिया के सक्षम प्रोजेक्ट क्षेत्र के सम्मानीय 14 ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत अधिकारी, आंगनवाड़ी सुपरवाइजर एवं आंगनवाड़ी कार्यकत्री, खंड शिक्षा अधिकारी रिसिया श्री सत्यदेव, खंड शिक्षा अधिकारी प्रतिनिधि चित्तौरा श्री सियाराम, ए.डी.ओ चित्तौरा विजय कुमार कुमार, ए.डी.ओ रिसिया अजय कुमार जिला बाल कल्याण समिति से श्री संजय अवस्थी, आनंद चौधरी डी सी पी सी बहराइच,जिला समन्वयक विजय शुक्ला नई पहल एक्शन ऐड,जिला  समन्यवयक श्री अश्विनी एवं शिवनाथ मिश्रा प्रथम संस्था, अब्दुल कादिर-स्टार प्रोग्राम, अनन्या सिंह-नेहरु युवा केंद्र, सतेन्द्र पाण्डेय-नया सवेरा,श्रम विभाग ने भाग लिया।

No comments:

Post a Comment