Friday, December 27, 2019

शातिर लुटेरे से पुलिस की मुठभेड़, आत्मरक्षा में चलाई गोली

कल्लू मिश्रा (NNI Coverage जनपद ब्यूरो)
कानपुर, उ0प्र0। नौबस्ता पुलिस की शातिर लुटेरे से हुई मुठभेड़। शातिर लुटेरे गोविंद दुबे के पैर में लगी पुलिस की गोली। बीते बुधवार को नौबस्ता थाना क्षेत्र में लुटेरों ज्वेलर्स की दुकान में की थी लूटपाट। तीन लुटेरों को पुलिस ने इलाकाई लोगो की मदद से किया था गिरफ्तार। एक लुटेरे को लेकर माल बरामद करने जा रहे थे पुलिस कर्मी। आरोपी ने सिपाही की पिस्टल छीनकर पुलिस पर किया फायर। आत्मरक्षा में पुलिस ने भी चलाई गोली। आरोपी गोविंद पांडेय के पैर में गोली लगी। शातिर लुटेरा गोविंद पांडेय उन्नाव के अजगैन का रहने वाला है। गौरतलब है कि एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे गोविंद पांडेय पर दर्ज हैं।

No comments:

Post a Comment