Friday, December 6, 2019

अधिवक्ता भवन में आयोजित हुआ विधायक जी का स्वागत कार्यक्रम

युसुफ अंसारी (NNI Coverage संवाददाता)
निघासन-खीरी, उ0प्र0। तहसील अधिवक्ता भवन में विधायक पटेल शशांक वर्मा के स्वागत के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजन में तहसील अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष व मंत्री ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह व अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।
 संपूर्ण समाधान दिवस में जन समस्याएं सुनने के बाद विधायक पटेल शशांक वर्मा के स्वागत हेतु तहसील अधिवक्ता भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजन में पहुंचे मुख्य अतिथि को अध्यक्ष मेजर सिंह व मंत्री रवि गुप्ता तथा उपाध्यक्ष अम्बरीष श्रीवास्तव ने माल्यार्पण कर स्मृति चिन्ह व अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। तथा अधिवक्ता रामफल व लवकुमार तिवारी ने स्वागत  गीत के माध्यम से स्वागत एवं अभिनन्दन किया।
       इस दौरान अधिवक्ताओं ने अपनी समस्याएं भी रखी जिस पर मुख्य अतिथि ने जल्द ही समस्याओं से निजात दिलाने का आश्वासन दिया है।इस कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता सुबोध कुमार पांडेय ने किया। इस दौरान आरपी रोहिला, रूपेश श्रीवास्तव, राजेंद्र रोहिला, अखिल श्रीवास्तव, प्रदीप कश्यप सहित सभी अधिवक्ता मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment