Sunday, December 29, 2019

नानपारा के डॉ०असद को राष्ट्रीय सूचना एवं प्रौद्योगिकी पुरस्कार मिला

डॉ0 शकील अंसारी (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
नानपारा, बहराइच (उ0प्र0)। केंद्रीय विद्यालय आई आई एम् लखनऊ के अर्थशास्त्र शिक्षक डॉ. असद अहमद को मानव संसाधन विकास मंत्रालय, भारत सरकार के  राज्यमंत्री संजय धोत्रे के कर कमलों  द्वारा सम्मानित किया गया है यह सम्मान नई दिल्ली के डॉ अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में  23 दिसंबर  को  दिया गया है इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए मानव संसाधन विकास मंत्रालय के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा सम्पूर्ण भारत के विभिन्न राज्यों से कुल 43 शिक्षकों  का चयन किया गया था।
डॉ असद अहमद ने एक मुलाकात में बताया की शिक्षा के क्षेत्र में सूचना एवं प्रौद्योगिकी का प्रयोग करते हुए शिक्षण अधिगम को आसान एवं रोचक बनाया तथा अर्थशास्त्र विषय के परीक्षा परिणाम लगातार खराब होने से विद्यार्थियों में यह सबसे कठिन विषय के रूप में देखा जाने लगा है। ऐसे में अर्थशास्त्र विषय का शिक्षक होने के नाते मेरा कर्तव्य है कि अपने विषय को रोचक बनाने एवं परीक्षा परिणाम को सुधारने के उपायों की खोज की जाए। असद अहमद ने बताया कि आज का विद्यार्थी तकनीकी का प्रयोग आसानी से करता है इसलिए विद्यार्थियों से बात करने के बाद मैंने इनफार्मेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी को ही इस विषय को पढ़ने पढ़ाने के लिए आधार बनाया, इसमें कम्प्यूटर आधारित शिक्षा, क्रिया कलाप आधारित शिक्षा एवं नवाचार के रूप में मैंने पीयर टीचिंग, स्काइप कक्षाओं का आयोजन, फेसबुक पेज, व्हाट्सअप एवं मेसेंजर ग्रुप, ब्लॉग, यूट्यूब चैनल की शुरुआत की गई जिससे विद्यार्थियों तक अपनी पहुंच बना सकूं। इसी समस्या के समाधान के लिए मैंने एक्यू मेंट विद इकोनामिक 12 नाम से एक एप्लीकेशन बनाया जो कि पूरी तरह पाठ्यक्रम पर आधारित है। और विद्यार्थियों पर पढ़ाई का बोझ कम करने एवं उसे रुचिकर बनाने हेतु हिंदी फेकू वेंट विद इकोनॉमिक्स रीवाइजन कंप्लीट बनाई जिसमे पूरे पाठ्यक्रम को केवल 24 पृष्ठों में लिखा गया है।" 
       उपर्युक्त सभी माध्यम को अपनाने से केंद्रीय विद्यालयों के परीक्षा परिणाम में सुधार हुआ। मानना है कि किसी भी विषय को यदि विद्यार्थियों के जरूरत एवं उनके समझने के तरीके से पढ़ाया जाए तो कभी भी न तो परीक्षा परिणाम खराब होंगे और न ही विद्यार्थियों में विषय के प्रति डर होगा।" डॉ अहमद का लक्ष्य सभी विद्यालयों एवं शिक्षकों को सूचना एवं प्रौद्योगिकी से अवगत कराना एवं शिक्षण अधिगम में इसका उपयोग करना सीखाना है। डॉ अहमद की  उपलब्धि पर केवीआई आई एम के प्राचार्य  दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव, मुख्याध्यापक मो. रिजवान सहित सभी स्टाफ सदस्यों ने ख़ुशी व्यक्त की एवं बधाई दी।

No comments:

Post a Comment